फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Holding each other hands in mass marriage

Hathras News: 17 दूल्हों की घुड़चढ़ी एक साथ, सामूहिक विवाह में थामे एक दूजे के हाथ

Sun, 23 Apr 2023 01:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 23 Apr 2023 01:01 AM IST
सार

सामूहिक विवाह में 17 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। 17 दूल्हों की घुड़चढ़ी कराई गई। पूरे नगर में बरात भ्रमण के बाद विवाह की रस्म अदा कराई गई। सभी युगलों को गृहस्थी का सामान दिया गया।

विज्ञापन
Holding each other hands in mass marriage
सामूहिक विवाह में दूल्हा-दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशवाहा क्षत्रिय समाज सेवा ट्रस्ट के बैनर तले शनिवार को पांचवा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गए। सामूहिक विवाह में 17 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम का उद्घाटन सेठ हीरालाल कुशवाह ने किया। दीप प्रज्ज्वलन खजान सिंह कुशवाहा ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. पीपी सिंह ने कहा कि समाज में तमाम कुरितियों ने जन्म ले लिया है। इसे यदि समाप्त करना है तो इस प्रकार के समारोह का होना अति आवश्यक है।

विज्ञापन


इससे पहले दोपहर करीब 12 बजे 17 दूल्हों की घुड़चढ़ी कराई गई। पूरे नगर में बरात भ्रमण के बाद विवाह की रस्म अदा कराई गई। सभी युगलों को गृहस्थी का सामान दिया गया। विशिष्ट अतिथि कन्हीं सिंह, भीष्मपाल कुशवाह, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, घूरे सिंह, संतोष कुशवाह, पप्पू प्रधान, इंद्रपाल सिंह कुशवाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



ये बंधे परिणय सूत्र
आकाश कुशवाहा संग नीलम कुमारी, गौरव संग मोनी, शशि कुमार संग गीता, संजय संग बबली, रवि संग सोनियां, धीरज कुमार संग सीता, रिंकू संग सुनीता, विजय कुमार संग बेवी कुमारी, राहुल कुशवाह संग पूजा कुमारी, देवदत्त कुशवाहा संग नीतेश कुमारी, धर्मपाल संग सोनिया, भोजपाल संग नेहा कुशवाहा, सूरज संग शोभा, धर्मपाल सिंह कुशवाहा संग माधुरी कुशवाहा, प्रेमवीर संग पूनम, अर्जुन कुमार संग अंशिका कुमारी, हरिओम संग ममता कुमारी 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed