{"_id":"5990931e4f1c1bc2288b46b3","slug":"161502647070-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी वस्तुओं का पुतला दहन कर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी वस्तुओं का पुतला दहन कर की नारेबाजी
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
स्वदेशी जागरण मंच के बैनर तले अगस्त क्रांति के मौके पर रामलीला ग्राउंड में चीन निर्मित वस्तुओं का पुतला बनाकर दहन किया गया। लोगों ने चीन उत्पादों का बहिष्कार करने का आह्वान भी किया। चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई।
स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक अजय राघव ने कहा कि जब तक भारत में चीन निर्मित वस्तुओं का उपयोग होता रहेगा यहां के लघु व कुटीर धंधे चौपट रहेंगे। शिक्षक डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि चीनी उत्पाद आने के कारण हमारे देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।
मंच के संरक्षक विनोद चौधरी ने लोगों से चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने का आह्वान किया। पुतला दहन करने वालों में डॉ. विजयदीप शर्मा, डॉ. प्रभुदयाल कुशवाहा, प्रशांत मिश्र, मनोज आर्य, प्रवीन खंडेलवाल, मनोज शर्मा, रामजी लाल शिक्षक, नवनीत गौतम, सोनू पंडित, मनोज ठाकुर, प्रशांत प्रताप, हेमंत, मोरमुकुट कुशवाहा, सुनील कुमार, रघुवीर गोला आदि शामिल थे।