{"_id":"6aedc55aa47f5cba26057459","slug":"on-site-inspection-of-up-board-examination-centres-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: डीएम के निर्देश, एसडीएम करेंगे परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण, मानकों में कमी पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: डीएम के निर्देश, एसडीएम करेंगे परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण, मानकों में कमी पर कार्रवाई
Fri, 06 Nov 2026 05:47 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 06 Nov 2026 05:47 PM IST
सार
जनपद स्तरीय समिति की बैठक में डीएम ने तहसीलवार परीक्षा केंद्रों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। केंद्रों तक पहुंचने के लिए उचित मार्ग, पर्याप्त रोशनी, बिजली, पेयजल और फर्नीचर की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
बैठक लेते हाथरस डीएम सत्यप्रकाश पटेल
- फोटो : सूचना विभाग
विस्तार
वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन चयनित परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं के लिए हाथरस जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेल ने निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जिन परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण और जांच अभी लंबित है, उनका संबंधित एसडीएम शीघ्र निरीक्षण कर विस्तृत आख्या उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई जनपद स्तरीय समिति की बैठक में डीएम ने तहसीलवार परीक्षा केंद्रों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। केंद्रों तक पहुंचने के लिए उचित मार्ग, पर्याप्त रोशनी, बिजली, पेयजल और फर्नीचर की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
इसके अलावा सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डिंग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से उपलब्ध हो। स्ट्रांग रूम सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी बारीकी से जांच की जाए। डीएम ने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्रों के निर्धारण और व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन