{"_id":"69470abe5e1787b4e3048c36","slug":"157-patients-suffering-from-skin-diseases-reached-the-hospital-hathras-news-c-56-1-hts1004-142016-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: त्वचा रोगों से परेशान 157 मरीज पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: त्वचा रोगों से परेशान 157 मरीज पहुंचे अस्पताल
विज्ञापन
सर्दी बढ़ने के साथ ही बागला जिला अस्पताल में त्वचा संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ओपीडी में इन मरीजों की कतार लग रही है। शनिवार को त्वचा की समस्याओं से पीड़ित 157 मरीज अस्पताल पहुंचे। लोग हाथ-पांव की अंगुलियों में सूजन से जूझ रहे हैं। त्वचा फट रही है। कुछ गंभीर मरीज त्वचा से खून आने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। चेहरे व हाथ-पैरों पर लाल धब्बे पड़ रहे हैं, जिनमें खुजली होती है। एड़ी फटने की भी समस्या हो रही है। बुजुर्ग और महिलाएं अधिक पीड़ित हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण ये मरीज संविदा चिकित्सकों के भरोसे हैं। ओपीडी में पूरे दिन में अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित लगभग 1154 मरीज परामर्श और दवा लेने पहुंचे।
त्वचा रोग बढ़ने के कारण
सर्दियों में हवा शुष्क होती है। जिससे त्वचा अपनी नमी खो देती है। इससे रूखापन, खुजली और दरारें आने लगती हैं। गर्म पानी का अत्यधिक प्रयोग भी प्राकृतिक चिकनेपन को खत्म कर देता है। देर तक हीटर या ब्लोअर के सामने बैठने से भी त्वचा रुखी हो जाती है और लाल धब्बे हो जाते हैं। गंदगी से फंगल संक्रमण होता है। एक्जिमा व सोरायसिस जैसी त्वचा की बीमारियों से पीड़ित लोगों को अधिक समस्या होती है।
ऐसे करें देखभाल
जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ.सूर्यप्रकाश ने बताया कि नहाने के बाद नारियल के तेल का प्रयोग करें। ज्यादा गर्म की जगह गुनगुने पानी से स्नान करें। अधिक देर तक पानी के संपर्क में न रहें। प्यास कम लगने के बावजूद पर्याप्त पानी पीएं। त्वचा पर संक्रमण दिखने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें।
विज्ञापन
हर सर्दी में त्वचा की समस्या हो जाती है। हाथों की त्वचा फट रही है। खुजली होती है, दर्द होता है।
अतर सिंह, केवलगढ़ी।
हाथ और पैरों की त्वचा सूख रही है। कई दिनों से परेशान हूं। इसलिए जिला अस्पताल में दवा लेने आया हूं।
धर्मेंद्र कुमार, लुटसान।
जिला अस्पताल में त्वचा रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति के लिए शासन को पत्र लिखा जा चुका है। उपचार के लिए पर्याप्त दवाएं मौजूद हैं, जो चिकित्सक की सलाह के अनुसार मरीजों को दीं जा रही हैं।
डाॅ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस जिला अस्पताल।