{"_id":"5ceec9e3bdec22074618bb1a","slug":"155915317117250-sadabad-news106","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलकर व गृहकर के 250 बकाएदारों को नगर पंचायत ने थमाए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलकर व गृहकर के 250 बकाएदारों को नगर पंचायत ने थमाए नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
नगर पंचायत सादाबाद ने जल व गृहकर के बकाएदारों पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। बकाएदारों को नोटिस भेजे जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब तक करीब 250 बकाएदारों को नगर पंचायत ने नोटिस थमा दिए हैं। नोटिस के जरिए बकाए को जमा करने की चेतावनी दी गई है। वसूली में लगे कर्मियों को भी मानक से कम वसूली पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
गौरतलब हो कि नगर पंचायत क्षेत्र में जलकर व गृहकर का एक करोड़ से भी अधिक का बकाया है। अगर यह बकाया वसूल हो जाए तो नगर पंचायत का राजस्व रिकॉर्ड भी सुधर जाएगा, लेकिन कई बार बकाएदारों को चेतावनी देने के बाद भी बकाएदार बकाया जमा नहीं कर रहे। लिहाजा, गत दिनों ईओ द्वारा की गई समीक्षा के बाद वसूली टीमें गठित कर दी गई हैं। यह टीम वसूली कार्य में जुटी हुई है।
लेखाकार शैलेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि गृहकर व जलकर के करीब 250 बकाएदारों को नोटिस दे दिए गए हैं। गृहकर व जलकर का नगर में करीब 30 से 40 लाख रूपये का बकाया चल रहा है। अधिशासी अधिकारी ने भी बकाएदारों को चेतावनी दी है कि यदि बकाएदारों ने बकाया जमा नहीं किया तो आरसी तहसील कार्यालय पर भेेज दी जाएगी, जिसकी सारी जिम्मेदारी उपभोक्ता की होगी। इधर, वसूली टीम को बकाया वसूलने का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य पूरा न होने पर संबंधित के खिलाफ वेतन काटने की कार्रवाई के साथ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।