फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   फर्जी आवासीय भूमि दर्शा कर बैनामा कराया।

फर्जी आवासीय भूमि दर्शा कर बैनामा कराया।

Thu, 02 May 2019 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
फर्जी आवासीय भूमि दर्शा कर  बैनामा कराया।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन


अलीगढ़ जीटी रोट स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के स्वामी ने पांच लोगों के खिलाफ फर्जी बैनामा कर जमीन पर कब्जा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

82 वर्षीय पंप जयराम एंड संस के मालिक त्रिलोकी नाथ चावला पुत्र जयराम चावला निवासी लक्ष्मीबाई मार्ग मैरिस रोड अलीगढ़ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि प्रार्थी उक्त पंप तथा उससे जमीन का मालिक व काबिज है। पंप 1965 में स्थापित हुई। पंप के साथ काफी जमीन लगी हुई है। प्रार्थी की दीवार के पीछे गंगा स्वीट की दीवार आ रही है।
विज्ञापन


भूमि को मय दो कमरों के साथ बिना किसी हक अधिकार के बेईमानी पूर्ण आशय से कपटपूर्वक आवासीय भूमि दर्शा कर 148 वर्ग मीटर भूमि को हजारी लाल पुत्र नेतराम निवासी गांव फरीदाबाद, अखिलेश कुमार पुत्र ओमकार निवासी नगला हरी, मुनेश कुमार शर्मा पुत्र बाबू लाल, निवासी नगला बिजन, राम खिलाड़ी पुत्र अजय सिंह निवासी कमालपुर, को जमीन का क्रेता दर्शा कर 148 वर्ग गज भूमि का बैनामा करा लिया। इसके बाद गंगा स्वीट के स्वामी श्याम यादव ने जमीन पर कब्जा करते हुए दीवार तोड़ कर अंदर से शटर चढ़ा लिया है। इसके अतिरिक्त बची भूमि पर कब्जा करने की कोशिश पुलिस के दखल के कारण असफल हो गई। प्रकरण नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस मामले की तह में जाने के लिए गहन विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed