फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   एमसीऐ चंदौसी ने जीता पहला मैच।

एमसीऐ चंदौसी ने जीता पहला मैच।

Wed, 13 Feb 2019 02:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
एमसीऐ चंदौसी ने जीता पहला मैच।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, (सिकंदराराऊ) हाथरस।
विज्ञापन

सिकंदराराऊ। स्व. खुर्रम अली बेग की स्मृति में नगर पालिका क्रीड़ास्थल में आयोजित टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले रोमांचक मैच में एमसीए चंदौसी की टीम ने दिल्ली क्रिकेट इलेवन को छह रनों से मात दी। मैच के दौरान कई उतार-चढ़ावों का दर्शकों ने लुत्फ उठाया।

टॉस चंदौसी की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी की। मैच के शुरू में रनों की गति धीमी रही। पावर प्ले के बाद बल्लेबाजों ने हाथ खोल लिए। टीम के प्रमुख बल्लेबाज सोनू ढाका ने छक्कों की बौछार कर दी। मैच में उन्होंने कुल तीन छक्के जड़े और पांच चौके लगाकर 50 रनों का अहम योगदान दिया।
विज्ञापन


मयंक ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। पूरी टीम ने 20 ओवरों में 160 रन बनाए। दिल्ली की टीम के विकेट जल्दी गिरे, लेकिन आसिफ खान ने ताबड़तोड़ छह छक्के और दो चौके लगाए। पूरी टीम 156 रन पर आउट हो गई और चंदौसी की टीम ने मैच जीत लिया। मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार आशू ढाका को दिया गया। सर्वाधिक छक्के लगाने पर आसिफ खान को नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच का आंखों देेखा हाल प्रसारित किया गया। हर चौके, छक्के और खिलाड़ियों के आउट होने पर ढोल-नगाड़े भी बजे। अंपायरिंग सुभाष दीक्षित और खालीलुर रहमान अंसारी ने की। आज सिकंदराराऊ और गंजडुुंडवारा के मध्य मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed