फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   प्रेक्षकों ने की चुनावी तैयारियों की समीक्षा

प्रेक्षकों ने की चुनावी तैयारियों की समीक्षा

Mon, 08 Apr 2019 12:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
प्रेक्षकों ने की चुनावी तैयारियों की समीक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव को लेकर सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक और व्यय प्रेक्षक ने कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त प्रभारी और सहायक प्रभारियों के साथ बैठक की। सामान्य प्रेक्षक रजत कुमार बोस ने निर्वाचन में नियुक्त अधिकारियों से 18 अप्रैल को सजग रहकर निष्पक्षता से अपनी ड्यूटी को अंजाम देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्रिटिकल और वल्नरेेबल मतदान केंद्रों का निरीक्षण करके रिपोर्ट प्राप्त कर लें। प्रत्येक केंद्रों पर उच्चाधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर अवश्य दर्ज करा दें। उन्होंने सभी से पूरी गंभीरता से निर्धारित दायित्वों के निर्वहन करने के साथ भारत निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार निर्धारित कार्य को अंजाम देने के लिए अधिकारियों से स्पष्ट अपेक्षा की।
विज्ञापन


व्यय प्रेक्षक राम लिंगम ने उड़नदस्ता टीम, स्थायी निगरानी टीम, वीडियो निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, लेखा टीम, सहायक व्यय प्रेक्षक तथा मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनीटरिंग कमेटी सेे प्रगति रिपोर्ट ली। निर्वाचन के दौरान राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले खर्चों का हिसाब-किताब नियमित रूप से अभिलेखों में दर्ज करने में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हमारे वोटर धन से प्रभावित होकर मतदान नहीं करें। इस अवसर पर पुलिस प्रेक्षक अमर सिंह चहल, डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, एसी सिद्धार्थ शंकर मीणा, एडीएम अशोक कुमार शुक्ला, ओसी कलेक्ट्रेट रामजी मिश्रा, एसडीएम सदर नीतीश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed