{"_id":"5c61c80abdec224be317ee81","slug":"151549912074-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को पढ़ाया मशरुम उत्पादन से रोजगार का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को पढ़ाया मशरुम उत्पादन से रोजगार का पाठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
उत्थान स्टार्ट-अप व स्वरोजगार के तहत कृषि विज्ञान केंद्र व अमर उजाला की संयुक्त पहल पर सोमवार को किसानों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। जिसमें किसानों को मशरुम उत्पादन से रोजगार शुरू करने का पाठ पढ़ाया गया।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौधोगिकी विश्वविद्यालय कानपुर और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र पर उत्थान स्टार्ट-अप व स्वरोजगार का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। जिसमें पंजीकृत चुने गए 20 किसान शामिल हुए। यहां पर किसानों को मशरुम का तकीनीकी तरीके से उत्पादन करने के बारे में वैज्ञानिकों ने जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष/वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.एके सिंह ने केंद्र के स्वरोजगार परक प्रशिक्षणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ.श्यौराज सिंह ने मशरुम उत्पादन तकनीक के बारे में किसानों को बताया। डॉ.सुधीर रावत ने स्वरोजगार के विकल्पों के बारे में बताया। यहां पर जानकारी दी गई कि यह प्रशिक्षण पांच दिन तक चलेगा।
जिसमें जैविक खेती एवं पशुपालन, बीज उत्पादन तकनीक के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर रामगोपाल शर्मा, धर्मवीर सिंह, सुनील चौधरी, विजयसिंह आदि किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
पहले दिन प्रशिक्षण में मशरुम उत्पादन के बारे में जानकारी दी गई है। इसको किस तरह से किया जा सकता है। इस बारे में भी हमें बताया गया है।
धर्मवीर सिंह, किसान।
इस प्रशिक्षण में जो बातें बताई जाएंगी, उनसे हमें काफी लाभ होगा। रोजगार शुरू करने की कोशिश भी प्रशिक्षण पूरा होने के बाद करेंगे।
सुनील चौधरी, किसान।