{"_id":"5b3bc2b64f1c1b99468b46a4","slug":"151530643126-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग का बढ़ा कुनबा, तीन नए एफएसओ की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग का बढ़ा कुनबा, तीन नए एफएसओ की तैनाती
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। खाद्य सुरक्षा विभाग में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का कुनबा बढ़ गया है। यहां शासन स्तर से तीन और नए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती कर दी गई। यहां से कुछ ही दिन पहले एक खाद्य सुरक्षा अधिकारी को स्थानातंरित किया गया था।
गौरतलब हो कि हाथरस जिले में पूर्व में खाद्य सुरक्षा विभाग में अभिहीत अधिकारी के अलावा एक मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी और पांच खाद्य सुरक्षा अधिकारी थे। इनमें से एक एफएसओ महावीर सिंह प्रेमी का तबादला सहारनपुर के लिए हो गया। अब शासन ने यहां तीन और नए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती कर दी है।
मथुरा से नीरज पांडेय और अरविंद कुमार के अलावा गोरखपुर से कन्हैयालाल वर्मा को हाथरस भेजा गया है। इन तीनों खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मंगलवार को यहां आकर ज्वाइन भी कर लिया।
विज्ञापन
अभिहीत अधिकारी देवाशीष उपाध्याय ने बताया कि दो अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती से अन्य खाद्य सुरक्षा अधिकारियों पर वर्कलोड कम होगा। वहीं विभागीय कार्यों में भी तेजी और पारदर्शिता आएगी। कार्यभार गृहण करने के बाद जल्द ही इनको क्षेत्रों का आवंटन भी किया जाएगा।