{"_id":"59a307594f1c1b04118b47c2","slug":"151503856473-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्खी मेले के लिए 250 किलोवॉट का बिजली कनेक्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्खी मेले के लिए 250 किलोवॉट का बिजली कनेक्शन जारी
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज को रोशन करने के लिए बिजली महकमे ने रविवार को आवेदन मिलने के बाद 250 किलोवॉट का कनेक्शन जारी कर दिया। महकमा मेले के ठेकेदार से नियमित रूप से रीडिंग के अनुसार बिल वसूल करेगा।
मेला श्री दाऊजी महाराज में बिजली व्यवस्था को चाक चौबंद रखा जाएगा। इसके लएि मेले से पूर्व ही सभी विद्युत लाइनों को महकमे के अफसरों ने दुरुस्त करा दिया है। फॉल्ट, ब्रेक डाउन आदि होने पर भी महकमे की टीम 24 घंटे मौजूद रहेंगी।
जेई जीपी गुप्ता ने बताया कि दाऊजी महाराज के मेले को पर्याप्त बिजली प्रदान की जाएगी। मेले को रोशन रखने के लिए आवेदन मिलने के बाद 250 किलोवॉट का कनेक्शन जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि कनेक्शन जारी होने के बाद नियमित रूप से ठेकेदार से मीटर रीडिंग के अनुसार बिल का भुगतान लिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र से बाहर के इलाके में दुकान लगा रहे लोगों से दो किलोवॉट तक के कनेक्शन पर 300 रुपये प्रतिदिन वसूल किए जाएंगे। इसके अलावा अगर भार दो किलोवॉट से अधिक होता है तो 3500 रुपये की रसीद काटकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।