फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   150 Villages Left in Darkness All Night Due to Power Outage Caused by Storm and Rain

Hathras News: आंधी-बारिश में बिजली ठप होने से पूरी रात अंधेरे में रहे 150 गांव

Sat, 02 May 2026 02:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 02 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
150 Villages Left in Darkness All Night Due to Power Outage Caused by Storm and Rain
बिजली के तारों पर पेड़ की डाली को काटकर लाइन ठीक करता कर्मी। स्रोत : बिजली निगम - फोटो : Department
क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम आई तेज आंधी और बारिश के दौरान कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे धराशायी हो गए। खंभे टूटने से बृहस्पतिवार को पूरी रात गुतहरा और सहपऊ विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 150 गांवों की बिजली पूरी रात ठप रही। हालांकि कस्बा सहपऊ की बिजली रात 11 बजे बहाल कर दी गई।
विज्ञापन




जिन गांवों की बिजली ठप रही, उनमें नगला पचौरी, सिखरा, नगला मनी, धाधऊ, थरौरा, पीहुरा, खोंड़ा, कुकरगवां, रसगवां, भुकलारा, कोंकना खुर्द, कोंकना कलां, मकनपुर, खेरिया, जरीपुरा, मानिकपुर, सेंदरिया, महरारा, लोधई, चौबारा, नगला सेवा, नगला विशी, नगला प्राण गांव प्रमुख हैं। बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे इन गांवों की बिजली ठप हुई।
विज्ञापन




शुक्रवार की सुबह बिजली निगम की टीमों ने काम शुरू किया। मढ़ाका फीडर के 15 गांवों की आपूर्ति करीब 17 घंटे बाद दोपहर 12 बजे बहाल कर दी गई, जबकि बाकी गांवों की आपूर्ति खबर लिखने तक बहाल नहीं हो पाई थी। बिना बिजली के सुबह लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। पानी के लिए लोग बर्तन लेकर हैंडपंपों पर भटकते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन




आंधी से सादाबाद-जलेसर मार्ग, सहपऊ से नगला बिहारी मार्ग के अलावा गांव खोंड़ा-रसगवां मार्ग पर पेड़ टूटने से काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। अधिशासी अभियंता विद्युत अमित कुमार का कहना है कि कस्बा सहपऊ के अलावा मढ़ाका फीडर के अंतर्गत आने वाले कुछ गांवों की बिजली बहाल कर दी गई है। अन्य गांवों में शनिवार तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed