{"_id":"5d77f1678ebc3e01567f06af","slug":"15-year-old-teenager-raped-10-year-old-girl-hathras-news-ali2132305148","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 साल की बच्ची के साथ 15 साल के किशोर ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 साल की बच्ची के साथ 15 साल के किशोर ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित गांव का मामला
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में 10 साल की किशोरी के साथ उसके ही पड़ोस में रहने वाले 15 साल के किशोर ने दुष्कर्म कर डाला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित का डॉक्टरी मुआयना कराया गया है, जबकि आरोपी को बाल सुधार गृह मथुरा भेजा गया है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव की 10 साल की बच्ची अपने पड़ोस के 15 साल के किशोर के साथ खेल रही थी। सात सितंबर की शाम को किशोर उसे बहला-फुसलाकर घर के निकट स्थित एक ट्यूबवेल के पीछे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म व कुकर्म कर दिया।
इस बात की जानकारी तब हुई जब दूसरे दिन बच्ची को पीड़ा हुई। बच्ची को पीड़ा होने पर उसके भाई ने इस बात की जानकारी मां को दी कि यह उस दिन पड़ोस के आरोपी के साथ थी। इस पर मां अपनी बेटी को लेकर कोतवाली हाथरस गेट आई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर पुलिस ने 376, 377 और पोस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वही पीड़ित का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। आरोपी को पुलिस ने बाल सुधार गृह मथुरा भेजा है। एसएसओ संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह मथुरा भेजा गया है। वहीं पीड़ित का डॉक्टरी परीक्षण भी कराया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।