{"_id":"59b18a914f1c1bf47f8b4cb9","slug":"141504807569-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार किसानों को मिलेगा कर्जमाफी का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार किसानों को मिलेगा कर्जमाफी का तोहफा
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
जिले के किसानों को शुक्रवार को प्रदेश सरकार की तरफ से कर्जमाफी की सौगात मिलेगी। पहले चरण में पांच हजार किसानों को किसान ऋण मोचन योजना के तहत कर्जमाफी के प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे। गौरतलब है कि इस योजना में जिले से कुल 21,788 ऐसे किसानों का चयन किया गया है, जिनका कर्जा माफ किया जाना है। दो-दो हजार किसानों को अगले हफ्ते तहसील स्तर पर कर्जमाफी के प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। जो बाकी रह जाएंगे, उनको बैंकों के जरिए प्रमाण पत्रों का वितरण कराया जाएगा।
जिला स्तर पर शुक्रवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्टेडियम में पंडाल बनवाया गया है। प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी यहां किसानों को कर्जमाफी के प्रमाण पत्र बांटेंगे। डीएम अमित कुमार सिंह और एडीएम रेखा एस चौहान ने गुरुवार को इस सिलसिले में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की और कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
जिन किसानों को यह प्रमाण पत्र बांटे जाने हैं, उन्हें कार्यक्रम में पहुंचने का संदेशा भिजवाया जा चुका है। सांसद के अलावा जिले के सभी विधायक भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। एडीएम रेखा एस चौहान ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रम स्थल पर प्रमाण पत्र लेने आने वाले किसानों की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहेंगे।