फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   1400 quintals of wheat reached the purchasing centers in 15 days

Hathras News: 15 दिन में क्रय केंद्रों पर पहुंचा 14 सौ क्विंटल गेहूं, 67 हजार मीट्रिक टन खरीद का है लक्ष्य

Mon, 17 Apr 2023 09:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 17 Apr 2023 09:13 PM IST
सार

66 क्रय केंद्रों पर 67 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य मिला है। 15 दिन में महज 14 सौ क्विंटल गेहूं ही क्रय केंद्रों पर पहुंचा है। जिले के 66 क्रय केंद्रों पर 15 जून तक गेहूं की खरीद की जाएगी।

विज्ञापन
1400 quintals of wheat reached the purchasing centers in 15 days
मंडी समिति स्थित क्रय केंद्र पर होती गेहूं की तुलाई कराते किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस मंडी समिति में आढ़तियों द्वारा गेहूं को खरीदने के लिए सुबह क्रय केंद्र के रेटों को देखते हुए बोली लगाई जा रही है। इस कारण 15 दिन में महज 14 सौ क्विंटल गेहूं ही क्रय केंद्रों पर पहुंचा है। जिले के 66 क्रय केंद्रों पर 15 जून तक गेहूं की खरीद की जाएगी। गेहूं खरीद में तेजी न आने के कारण अधिकारी खासे परेशान हैं।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस बार शासन स्तर से जिले को 66 क्रय केंद्रों पर 67 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य मिला है। समर्थन मूल्य 2125 रुपये क्विंटल रखा गया है। आढ़तिया सरकारी समर्थन मूल्य को देखते हुए बोली लगाकर गेहूं खरीद रहे हैं। इस कारण क्रय केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में गेहूं नहीं पहुंच पा रहा है। अभी तक 400 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। इसमें से 28 किसानों ने महज 1400 क्विंटल गेहूं ही क्रय केंद्रों पर बेचा है। 
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि आढ़तियों को गेहूं बेचने से उन्हें फायदा हो रहा है। उनको सीधे भुगतान मिल रहा है। पंजीकरण की जरूरत नहीं पड़ रही। डिप्टी आरएमओ शिशिर कुमार का कहना है कि अभी तक 400 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 28 किसानों से 1400 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed