{"_id":"5db732448ebc3e01656ea814","slug":"14-year-old-girl-admitted-to-dengue-district-hospital-hathras-news-ali2173569165","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 साल की बच्ची को डेंगू, जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 साल की बच्ची को डेंगू, जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

गांव नगला हीरा निवासी बच्ची को प्रथम जांच में हुई डेंगू की पुष्टि
परिजन लेकर पहुंचे जिला अस्पताल, डेंगू वार्ड में बच्ची को किया गया भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला हीरा निवासी 14 साल की बच्ची को डेंगू हो गया है। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर उसे डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है।
रविवार को जिला अस्पताल आए इश्तियाक निवासी हीरा का नगला ने बताया कि उनकी 14 वर्ष की बेटी नाजिया को कई दिनों से बुखार आ रहा था। काफी दिखाने पर भी उसे स्वास्थ्य लाभ नहीं हुआ, जिसके बाद उसकी डेंगू किट से जांच की। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई।
परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में मौजूद डॉ. जेके मल्होत्रा ने बताया कि 14 वर्ष की एक बच्ची को डेंगू बताया जा रहा है। उसे वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। डेंगू की पुष्टि के लिए उसकी यहां पर एक और जांच कराई जाएगी। सीएमएस डॉ. आईवी सिंह ने बताया कि डेंगू वार्ड में भर्ती रोगियों पर विशेष नजर है। इन्हें पूरा उपचार दिया जा रहा है।