{"_id":"67254304ecbbe057dd058b94","slug":"14-roads-will-be-built-with-rs-1385-crore-proposal-sent-to-the-government-hathras-news-c-56-1-mrt1060-122233-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 13.85 करोड़ से बनेंगी 14 सड़कें, शासन को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 13.85 करोड़ से बनेंगी 14 सड़कें, शासन को भेजा प्रस्ताव
Sat, 02 Nov 2024 02:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
जिले के मुख्य मार्गों से गांवों को जाने वाले संपर्क मार्गों की हालत सुधारी जाएगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से 17.6 किलोमीटर की 14 सड़कों का नवनिर्माण किया जाएगा। इसके लिए करीब 13.85 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
लोक निर्माण विभाग की ओर से हाथरस बाईपास से भांकरी-नगला भोजा जाने वाले तीन किलोमीटर, गांव विशुनदास में बंबा तक एक किमी, गांव करील से भांकरी से नगला अनी तक एक किमी, हाथरस-दाऊजी मार्ग से भांकरी तक 1.5 किलोमीटर, शाहपुर से खोरना तक 1.25 किलोमीटर, नगला उम्मेद से बरेली हाईवे तक 01 किलोमीटर, गांव नगला रमजू तक का दो किलोमीटर लंबे मार्ग पर सड़क बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
इसके अलावा सहपऊ में कोटी से नगला कोड़ा तक एक किमी, गांव सराय से अरनौठ तक 1.10 किमी, गांव सराय से मीरपुर तक 1.9 किमी, गांव सुजावलपुर से नगला ज्ञानचंद्र तक 1.10 किमी, बरतरखास से शेरपुर में हनुमान मंदिर तक एक किमी, नगला हरि से सरकारी स्कूल सिकंदराराऊ तक 0.25 किमी, गढ़ी नंदा से गढ़ी नौपुरा व गारवगढ़ी तक 0.05 किमी सहित सड़क का भी निर्माण कराया जाएगा। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग संजीव पुष्कर ने बताया कि शासन से स्वीकृति मिलने के बाद इन संपर्क मार्ग पर कार्य शुरू किया जाएगा।