{"_id":"5f0b4dc98ebc3e63ba635a22","slug":"14-people-arrest-in-voilation-of-lockdown-hathras-news-ali2384674103","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना काम के घर से बाहर निकलने पर 14 के खिलाफ 188 की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना काम के घर से बाहर निकलने पर 14 के खिलाफ 188 की कार्रवाई
विज्ञापन
लॉकडाउन के उल्लंघन में गिरफ्तार लोग।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने बिना काम के घर से बाहर निकलने वाले 14 लोगों के खिलाफ 188 की कार्रवाई की। इंडस्ट्रियल एरिया से गिरफ्तार किए गए अलग-अलग इलाकों के 14 लोगों का लॉकडाउन का उल्लंघन करने की धारा में चालान किया गया।
एसपी विक्रांत वीर व एएसपी प्रकाश कुमार के निर्देशन में कोविड-19 महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने रविवार की सुबह इंडस्ट्रियल एरिया से 14 लोगों को गिरफ्तार किया। ये सभी चौकी फैक्ट्री एरिया के सामने लॉकडाउन व धारा 144 का उल्लंधन करते हुए खड़े हुए थे।
इनमें सुभाष जालान निवासी चूड़ी वाली गली, सोहिल सैफी निवासी बरौला जाफराबाद थाना बन्ना देवी अलीगढ़, विनोद कुमार शर्मा निवासी साकेत कॉलोनी, आरिफ निवासी नगला पतवारी क्वार्सी अलीगढ़, बबलू व इमरान निवासीगण मोहल्ला कस्सावान सासनी, मदन निवासी लहरा, दीपक बाजे वाले निवासी जोगिया, देवकीनंदन निवासी विजयगढ़ अलीगढ़, राजकुमार शर्मा निवासी मंगल भवन के पास आगरा रोड, राहुल व रवि निवासीगण शाहपुर खुर्द सासनी, रिजवान निवासी आईटीआई रोड बरौला अलीगढ़ और प्रवीण निवासी अहियापुर कलां के नाम शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ धारा 188 की कार्रवाई की गई है।