फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   14,274 application filed online for government plan

योजनाओं का लाभ लेने के लिए 14,274 लोगों ने किए आवेदन

Fri, 29 Jan 2021 12:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
14,274 application filed online for government plan
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सरकार की कल्याणकारी और लाभार्थी परक योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में योजनाओं का लाभ लेने के लिए 14,274 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इन आवेदनों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया। प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कराया जा रहा है और आवेदन करने वालों की पात्रता की जांच की जा रही है। विभागों की ओर से अलग से एक पात्रता सूची तैयार कर इन आवेदनों को ऑनलाइन कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। डीएम ने विभाग वार आवेदनों को ऑनलाइन करने की धीमी गति पर असंतोष जताया है।

डीएम के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में इन शिविरों का आयोजन किया गया था। शिविरों के माध्यम से आठ लाभार्थीपरक योजनाओं के आवेदन लिए गए। सर्वाधिक आवेदन वृद्धावस्था पेंशन के प्राप्त हुए। इन सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया है। शिविर में 14,274 आवेदन प्राप्त हुए थे। अब विभाग द्वारा इन आवेदनों की पात्रता की जांच की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीएम ने सभी प्राप्त आवेदन ऑनलाइन करने के निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने कहा है कि जल्द से जल्द सभी आवेदन ऑनलाइन हो जाएं। सत्यापन के दौरान पात्र मिलने वाले आवेदनों की सूची अलग से तैयार की जाए। इनको प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed