{"_id":"5b1ac3c54f1c1ba36e8b6ff1","slug":"131528480709-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सत्र में होगा किसान संघ का अधिवेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सत्र में होगा किसान संघ का अधिवेशन
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुसांगिक संगठन भारतीय किसान संघ के बैनर तले मुुंशी गजाधर सिंह मार्ग लेबर कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को जिला स्तरीय अधिवेशन का आयोजन होगा। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने साकेत कॉलोनी में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि अधिवेश तीन सत्रों में होगा।
सुबह नौ बजे से 11 बजे तक जिले भर के किसान पद संचलन करेंगे। द्वितीय सत्र दोपहर 12 बजे से दो बजे तक व अंतिम सत्र दोपहर तीन बजे से चार बजे तक समापन समारोह के साथ होगा। अधिवेशव में किसान संघ के ब्रज प्रांत की सभी कार्यकारिणी के अलावा उत्तर प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री/जिला प्रभारी उपेंद्र तिवारी व सक्षम अधिकारी मौजूद रहेंगे।
उन्होंने जिले भर के किसानों से अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। पत्रकार वार्ता में रामकुमार सिंह एडवोकेट, अजय चौधरी, कन्हैया सिंह, देवेंद्र सिंह, रवेंद्र सिंह, नरेशपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, सचिन कुमार सिंह, शिशुपाल सोलंकी, नवल शर्मा, सत्यपाल सिंह, सोनू गौतम, चंद्रपाल शर्मा आदि मौजूद थे।