संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
हाथरस डिपो के लिए भाई दूज का पर्व खुशियां लेकर आया। डिपो ने सोमवार को सुबह से शाम तक साढ़े 13 हजार यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया। वहीं साढ़े तेरह लाख रुपये की आय अर्जित की। करीब चार पिछले साल की अपेक्षा इस साल चार लाख रुपये अधिक इनकम हुई।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो कोरोना काल के चलते कई माह से घाटे से जूझ रहा था। दीपोत्सव के पर्व ने रोडवेज में नई ऊर्जा का संचार किया है। दीपोत्सव पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद था। इस का पूरा फायदा रोडवेज को मिला है। हाथरस डिपो ने 83 बसों के जरिए लोकल व लंबे रूटों पर सुबह से शाम तक साढ़े 13 हजार यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचा कर साढ़े 13 लाख रुपये की आय अर्जित की है। इस मामले में हाथरस डिपो के एआरएम शशी रानी का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल इनकम का ग्राफ बढ़ा है। इस बार साढ़े 13 हजार यात्रियों को भाई दूज पर गंतव्य तक पहुंचाया है।

डग्गेमार वाहन पर लटक कर यात्रा करते यात्री।- फोटो : HATHRAS