फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   1291 Shikshamitras and 266 instructors will be engaged in election duty

Hathras: चुनाव ड्यूटी में लगेंगे 1291 शिक्षामित्र व 266 अनुदेशक, भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश

Fri, 29 Mar 2024 12:15 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 29 Mar 2024 12:15 AM IST
सार

शिक्षामित्रों को मतदान अधिकारी द्वितीय और अनुदेशकों को मतदान अधिकारी तृतीय बनाया जाएगा। जिले के 1291 शिक्षामित्र व 266 अनुदेशकों का ब्योरा पोर्टल पर दर्ज कर दिया गया है। इसे लेकर पूरे दिन एनआईसी में अधिकारी व कार्मिक जुटे रहे।

विज्ञापन
1291 Shikshamitras and 266 instructors will be engaged in election duty
चुनाव ड्यूटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अब लोकसभा चुनाव में हाथरस जिले के 1291 शिक्षामित्रों व 266 अनुदेशकों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। अब तक शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों को मतदान ड्यूटी से अलग रखा गया था। आयोग के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र (एनआईसी) में इनका ब्योरा पोर्टल में दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


जिले में 1295 मतदेय स्थलों पर मतदान के लिए कार्मिकों का ब्योरा ऑनलाइन दर्ज किया जा रहा है। ग्रेड पे के आधार पर इन कार्मिकों को पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय बनाया जा रहा है। मतदान ड्यूटी से जिले में तैनात शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को अलग रखा गया था। अब इनको भी मतदान ड्यूटी में लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन


शिक्षामित्रों को मतदान अधिकारी द्वितीय और अनुदेशकों को मतदान अधिकारी तृतीय बनाया जाएगा। जिले के 1291 शिक्षामित्र व 266 अनुदेशकों का ब्योरा पोर्टल पर दर्ज कर दिया गया है। इसे लेकर पूरे दिन एनआईसी में अधिकारी व कार्मिक जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed