{"_id":"5c3a3d4abdec22738e36984a","slug":"121547320650-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसावर में वनभूमि पर तैयार होगी पौधशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिसावर में वनभूमि पर तैयार होगी पौधशाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
वन विभाग अब ग्राम पंचायत बिसावर में पौधशाला की स्थापना करेगा। इसके लिए शनिवार को 2.77 हेक्टेयर भूमि की जुताई कराई गई। जुताई कार्य के दौरान पुलिस फोर्स मौजूद रही, जिससे कोई भी व्यक्ति काम में व्यवधान न डाल सके।
गौरतलब हो कि बिसावर में करीब 2.77 हेक्टेयर वन भूमि थी। इस भूमि पर गांव के कुछ दबंग लोग अपना हक जताते थे, इस वजह से इस भूमि पर पौधशाला की स्थापना नहीं हो पा रही थी। पिछले दो साल से यह भूमि अतिक्रमण मुक्त थी। शनिवार को वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी एसके उपाध्याय ने टीम के साथ पहुंचकर वन भूमि की जुताई कराई।
मौके पर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। विभागीय कर्मी ओमप्रकाश सारस्वत ने बताया कि अब इस भूमि पर पौधशाला तैयार कराई जाएगी। विभिन्न प्रजातियों के पौधे यहां लगाए जाएंगे। इस मौके पर संजीव कुमार, पप्पू, आत्मप्रकाश आदि थे।