फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   दंगल में आएंगे रेसलर द ग्रेट खली

दंगल में आएंगे रेसलर द ग्रेट खली

Thu, 10 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
दंगल में आएंगे रेसलर द ग्रेट खली
द ग्रेट खली
दंगल में आ सकते हैं रेसलर द ग्रेट खली
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।


बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज में होने वाले एतिहासिक अखिल भारतीय कुश्ती दंगल इस बार काफी आकर्षक होगा। इसके लिए डब्ल्यूडब्ल्यूई के नामी रेसलर द ग्रेट खली को बुलाने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा ओलंपिक पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक और सुशील कुमार को भी बुलाने की कवायद जारी है।


दाऊजी महाराज मंदिर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में दंगल संयोजक हरीशंकर राना, भूरा पहलवान, मुख्य संरक्षक आशीष शर्मा, दंगल सह संयोजक अनुज चौधरी ने बताया कि सभी अंतर्राष्ट्रीय पहलवानों से दंगल में आने के लिए संपर्क हो गया है। कौन से पहलवान किस दिन आएंगे, इसकी तिथि मिलते ही घोषित कर दी जाएगी। 27 अगस्त से एक सितंबर तक होने वाले कुश्ती

विज्ञापन

दंगल में सभी कुश्तियां ऐतिहासिक और कांटे की कराई जाएंगी।


कुश्ती दंगल में देश के नामचीन पहलवानों को बुलाने के लिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों में दंगल कमेटी की टीम रवाना कर दी गई हैं। इस बार मेले में ऐसा दंगल कराया जाएगा, जिसको हाथरस की जनता कभी नहीं भूलेगी। दंगल में कोई भी सट्टा कुश्ती नहीं होगी। पहलवानों के जोड़ बनाकर ही कुश्ती कराई जाएंगी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव आर्य और जिला कोषाध्यक्ष संजय सक्सेना ने कहा कि डीएम ने जिस तरह दंगल संयोजक बनाकर भूरा पहलवान पर विश्वास जताया है, वह उस पर खरे उतरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

देश के नामी पहलवान दाऊ बाबा के अखाड़े में मल्ल विद्या का प्रदर्शन करेंगे। दंगल में भारत केसरी और हिंद केसरी पहलवान भी कुश्ती करेंगी। दंगल में अंतर्राष्ट्रीय पहलवान भी आ रहे हैं, इसलिए दंगल कमेटी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त कराए जाने का भी आग्रह किया है। पत्रकार वार्ता में गौरव आर्य, संजय सक्सेना, सुनीत आर्य, सुमित शर्मा, मोहन पंडित, लब्बू पंडित, विपुल सिंघानिया, ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय, विवेक वार्ष्णेय, अतुल आंधीवाल, गौरव प्रताप सिंह, विशाल गुप्ता आदि मौजूद थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed