फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   12 year old student infected with dengue in Sikanderau Death, a youth admitted in Noida

Hathras News: सिकंदराराऊ में डेंगू से 12 वर्षीय छात्र की मौत, एक युवक नोएडा में भर्ती

Fri, 08 Nov 2024 03:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 08 Nov 2024 03:08 AM IST
सार

फजल कक्षा चार का छात्र था। छात्र को बुखार आया। परिजन उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां जांच में मलेरिया और डेंगू, दोनों की पुष्टि हुई।बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े दस बजे करीब छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
12 year old student infected with dengue in Sikanderau Death, a youth admitted in Noida
डेंगू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कस्बा व क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। डेंगू से मोहल्ला मटकोटा निवासी एक 12 वर्षीय छात्र की बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इधर, मोहल्ला बारहसैनी का एक युवक डेंगू से ग्रसित होकर नोएडा के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोहल्ला मटकोटा निवासी 12 वर्षीय फजल पुत्र शमशाद कक्षा चार का छात्र था। छात्र को रविवार को बुखार आया। परिजनों ने उसका कस्बे में उपचार कराया, लेकिन आराम नहीं मिला। परिजन उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां जांच में मलेरिया और डेंगू, दोनों की पुष्टि हुई। उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े दस बजे करीब छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


मोहल्ला बारहसैनी निवासी 25 वर्ष तन्नू को कई दिन से बुखार आ रहा था। स्थानीय इलाज से जब कोई लाभ नही मिला तो उसे परिजन अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां से नोएडा के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसका उपचार जारी है। परिजनों के अनुसार उसकी हालात में सुधार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed