{"_id":"5c801115bdec2214031bae84","slug":"11551896853-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोषणा पत्र गलत भरने पर होगी किसान से रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोषणा पत्र गलत भरने पर होगी किसान से रिकवरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आवेदक किसानों से आवेदन फॉर्म के साथ-साथ एक घोषणा पत्र भरवाया जा रहा है। इस घोषणा पत्र में विभिन्न प्रकार की जानकारी ली जा रही है। अगर किसान द्वारा कोई भी जानकारी छिपाते हुए गलत जानकारी घोषणा पत्र में अंकित की गई तो किसान के खाते में आई हुई धनराशि के सापेक्ष भू राजस्व के माध्यम से रिकवरी की जाएगी।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लघु और सीमांत किसानों को लाभ दिए जाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से डाटा एकत्रित कर फीड किया जा रहा है। इन किसानों से आधार कार्ड, बैंक खाते की डिटेल, खतौनी को कॉपी के साथ साथ एक घोषणा पत्र भी लिया जा रहा है।
इस घोषणा पत्र में विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी भी ली जा रही है। इस घोषणा पत्र में गलत जानकारी देने पर आने वाले समय में किसान से भू राजस्व के आधार पर रिकवरी की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने बताया कि सभी किसान अपने घोषणा पत्र में सही ब्योरा अंकित करें, अन्यथा आगे उनसे रिकवरी की जाएगी।