फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   भाजपा कर रही झूठ-अफवाह की राजनीति : संजय सिंह

भाजपा कर रही झूठ-अफवाह की राजनीति : संजय सिंह

Thu, 07 Sep 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Thu, 07 Sep 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कर रही झूठ-अफवाह की राजनीति : संजय सिंह
Dr. Sanjay Singh - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश कांग्रेस चुनाव कैंपेन समिति के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस विश्वास और विकास की राजनीति करती है, जबकि भाजपा झूठे वादे कर अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह करने की राजनीति करती है। जनता अब भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे को अच्छी तरह समझ चुकी है। इनकी करनी-कथनी के अंतर का जवाब जनता 2019 के चुनाव में देगी।

विज्ञापन


उन्होंने यह विचार गुरुवार को आगरा रोड स्थित शहर कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के आवास पर पत्रकार वार्ता में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इनके द्वारा शाइनिंग इंडिया, मेक इन इंडिया के नारे दिए गए हैं, जबकि देश में आज तक जो भी विकास कार्य हुए हैं और जो हो रहे हैं, वह कांग्रेस के 60 साल के शासनकाल की देन हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश की आजादी के समय जहां देश के प्रथम प्रधानमंत्री ने देश के आजादी की खबर रात्रि बारह बजे देश को संबोधित करते हुए दी थी, लेकिन भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नोटबंदी की खबर दी। इनके इस निर्णय ने देश की जनता को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस अलोकप्रिय निर्णय से देश का जीडीपी दो से ढाई प्रतिशत कम हुआ है। जीएसटी भी इस सरकार का इसी प्रकार का अलोकप्रिय निर्णय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन लोगों ने अच्छे दिन आने का वादा किया। हर व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख रुपये पहुंचाने का वादा किया। युवाओं को नौकरी देने का वादा किया, लेकिन हकीकत में कुछ नहीं किया, जबकिी केंद्र सरकार को बने तीन साल होने को हैं। प्रदेश में आलू खरीद का झूठा वादा किया। भयमुक्त समाज की जगह भययुक्त समाज बना दिया गया है। रोजाना रेल दुर्घटनाएं हो रही हैं।


स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून व्यवस्था हर मोर्चे पर यह सरकारें फेल हो रही हैं। किसान बर्बाद हो गया है। कांग्रेस और राहुल गांधी का मखौल उड़ाने वाले सत्ता में आने के बाद खुद मजाक बनकर रह गए हैं। जनता जान गई है सभी समस्याओं का समाधान सिर्फ कांग्रेस कर सकती है। वार्ता के दौरान इनके साथ जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, हेमंत सेंगर, अवधेश बख्शी, शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, बीना गुप्ता, अजीत गोस्वामी, विवेक उपाध्याय, प्रवीन कुमार, देवेंद्र बघेल आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed