{"_id":"599092314f1c1bc2288b467f","slug":"111502646833-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बकाएदारों के नामों के चौराहे पर लगेंगे बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बकाएदारों के नामों के चौराहे पर लगेंगे बोर्ड
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
अब विद्युत महकमा जिले के विभिन्न चौराहों पर बकाएदारों के बोर्ड लगवाएगा। इन बोर्ड पर महकमे के बड़े बकाएदारों के नाम अंकित रहेंगे। हाथरस जिले के चारों विद्युत वितरण खंडों में अलग अलग यह बोर्ड इसी हफ्ते लगवा दिए जाएंगे। महकमे ने बड़े बकाएदारों के नामों की सूची तैयार कर ली है।
बिजली महकमे के अधिकारी बकाया वसूली के हर तरह के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उपभोक्ता बार बार दी जारी चेतावनी, लगाए जा रहे कैं प आदि के बाद भी बकाया जमा नहीं कर रहे। काफी उपभोक्ता तो ऐसे हैं, जिन्होंने एक मुश्त समाधान योजना में पंजीकरण के बाद भी बकाया जमा नहीं किया है। ऐसे में अब महकमा इन बकाएदारों को शर्मसार कर बकाया वसूल करेगा।
इसके लिए महकमे में सबसे बड़े बकाएदारों की सूची खंड स्तर पर तैयार की जा रही है, जो कि दो तीन दिन में फाइनल कर ली जाएगी। इन बकाएदारों के नाम बोर्ड पर उनके पते व बकाया राशि सहित अंकित कराए जाएंगे। बोर्ड पर महकमा यह भी लिखवाएगा कि कृपया आप सब से अनुरोध है कि यदि आप इन्हें जानते हैं अथवा पहचानते हैं तो उपरोक्त बकाया विद्युत बिल जमा करने के लिए इन्हें प्रेरित करने की कृपा करें।
विज्ञापन
फिलहाल महकमे के अधिकारी एक लाख से ऊपर के बकाएदारों की सूची बनाने में जुट गए हैं। एसई प्रदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ही बकाएदारों की सूची हर जिले में चौराहों पर बोर्ड के जरिए लटकवाई जा रही हैं। यहां भी इसी हफ्ते में चारों विद्युत वितरण खंडों के बकाएदारों की सूची नगर व शहर के मुख्य चौराहों पर लटकाई जाएगी।