फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   11 people injured in road accident

ट्रैक्टर ने इको को मारी टक्कर, 11 लोग घायल

Mon, 21 Jun 2021 12:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
11 people injured in road accident
गंदे नाले अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार बच्चा। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बैरू के पास रविवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे एक ट्रैक्टर ने ईको गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे ईको में सवार चालक सहित 11 लोग घायल हो गए। घायलों को एबुलेंस के जरिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से चार घायलों को गंभीर हालत में आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
रविवार को गांव बढ़ार सादाबाद में त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर गांव नूरपुर बरहन के कुछ लोग ईको में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान गांव नगला बैरू सादाबाद के पास एक ट्रैक्टर और इको में जोरदार भिंडत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको के आगे से परखच्चे उड़ गए। मौके पर चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन

आनन-फानन आसपास के लोग भी मौके पर आ गए और ईको में फंसे लोगों को बाहर निकालने लगे। मौके पर एंबुलेंस भी पहुंच गई। ईको में सवार सुनील पुत्र लक्ष्मण सिंह, मुनेश, गजेंद्र पुत्र सुखराम, आशा पत्नी संतोष, अनामिका पुत्री संतोष, नंदन पुत्री रामवीर, रजनी पत्नी रामवीर व अन्य कई लोग घायल हो गए। इनमें से चार घायलों को आगरा के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पतंग उड़ाने को लेकर हुए विवाद में कई घायल
बिसावर में पतंग उड़ाने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। रविवार को दोनों पक्षों में हुई मारपीट में करीब 12 लोग घायल हो गए। शिकायत लेकर दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पर भी पहुंच गए। पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। घायलों में से कुछ गंभीर घायलों को सीएचसी से आगरा के लिए रेफर किया गया है। हालांकि इस मामले में समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी। संवाद
जंगली सूअर केक हमले से किसान घायल
गांव नसीरपुर में खेत में चारा लेने गए किसान पर जंगली सूअर ने किया हमला कर दिया। हमले में गांव नसीरपुर निवासी किसान सत्यवीर पुत्र हरचरन घायल हो गया। उसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। संवाद

दुर्घटना में युवक की मौत की रिपोर्ट दर्ज
मुरसान क्षेत्र के गांव सेनपुर निवासी राजपाल सिंह पुत्र सोवरन सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि 12 जून की रात्रि करीब नौ बजे उसका भतीजा पवन कुमार पुत्र प्रेमपाल सिंह राया मार्ग पर चाहर कोल्ड स्टोरेज के पास राया जाने के लिए खड़ा हुआ था। वह वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी एक मैक्स पिकअप ने गलत साइड आकर उसको टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गंदे नाले अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार।

गंदे नाले अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार।- फोटो : SADABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed