Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   11 More teacher found fake in verification

11 और फर्जी शिक्षक मिले सत्यापन में

Mon, 11 Dec 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Mon, 11 Dec 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
11 More teacher found fake in verification
Teacher - फोटो : amar Ujala
शासन के आदेश के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में गठित टीम ने सोमवार को फिर शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच की। जांच में सत्यापन के बाद 11 शिक्षकों के फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र पाए गए। जबकि 12 शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्र कूट रचित पाए गए हैं। बीएसए रेखा सुमन ने सभी 23 शिक्षकों के वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में बीएसए ने शासन को भी अपनी रिपोर्ट भेज दी है। इन शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी रेखा सुमन ने बताया कि उनके कार्यालय में सत्यापन के दौरान पाए गए फर्जी शिक्षकों में प्रेरणा शर्मा, ममता कुमारी राजपूत, राजेंद्र सिंह छोंकर, रविंद्र कुमार, शैलेष बंसल, आनंद कुमार, सर्वेश चतुर्वेदी, सीमा देवी, हरिओम, बिजेंद्र शर्मा, शशि सिंह है। जबकि 12 ऐसे भी शिक्षक हैं, जिनके शैक्षिक प्रमाण पत्र कूट रचित पाए गए हैं। इनकी कूट रचना के बारे में अभी विभाग द्वारा आगे और जांच की जाएगी। 
विज्ञापन


विभाग ने इसके साथ ही अब तक 65 शिक्षकों के पूर्व में ही फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र होने का सत्यापन पूर्ण कर लिया था। विभाग ने इनको पूर्व में ही नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इनमें से जिन शिक्षकों ने भी अपने स्पष्टीकरण भेजे हैं, विभाग उनके स्पष्टीकरण का भी गंभीरता से सत्यापन करेगा। जिससे किसी भी निर्दोष शिक्षक के खिलाफ कोई विभागीय कार्रवाई न हो सके। विभाग ने इस दौरान चार शिक्षकों का रिकॉर्ड उपलब्ध न होने की भी जानकारी दी है। विभाग को अंदेशा है कि यह शासन की अंतर्जनपदीय स्थानांतरण नीति का लाभ उठाकर किसी अन्य जिले में भी जा सकते हैं। लेकिन इनके बारे में विभाग की जांच पड़ताल लगातार जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


- शासन के आदेश पर लगातार जांच की जा रही है। सोमवार को जांच में 11 शिक्षकों के फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र होने की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 12 के शैक्षिक प्रमाण पत्र कूट रचित पाए गए हैं। इन सभी को वेतन रोककर इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। शासन को भी रिपोर्ट भेजी गई है।
- रेखा सुमन, बीएसए 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed