फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   11 more found positive including a doctor in hathras

हाथरस में प्राइवेट चिकित्सक सहित 11 और निकले पॉजिटिव

Thu, 18 Jun 2020 03:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2020 03:39 AM IST
विज्ञापन
11 more found positive including a doctor in hathras
Corona - फोटो : Twitter

शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब शहर में एक वरिष्ठ चिकित्सक सहित 11 लोग कोरना संक्रमित पाए गए हैं। इन 11 में आठ सदस्य एक ही परिवार के हैं। चिकित्सक के नर्सिग होम को प्रशासन ने सील कर दिया है। इधर, इन संक्रमितों के परिजनों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है, जबकि कुछ संक्रमितों को मुरसान के कोविड-1 अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन


जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों शहर के एक युवा मेटल व्यवसायी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। हालांकि उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। शहर के औद्योगिक क्षेत्र निवासी इन व्यवसायी के अन्य परिजनों की कोरोना संबंधी जांच कराई गई थी। अब उसके आठ परिजन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके यहां पहुंच गई और सभी को उन्हें कोेविड-1 अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही थी। इधर, शहर के बैनीगंज निवासी एक वरिष्ठ चिकित्सक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताते हैं कि इन चिकित्सक ने इस व्यवसायी का भी उपचार किया था। गुड़गांव के एक प्राइवेट अस्पताल में उनकी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने उनके नर्सिग होम को सील कर दिया। उक्त चिकित्सक ने अपनी खुद अपनी जांच कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, स्थानीय मथुरा रोड पर वसुंधरा कॉलोनी में 45 वर्षीय एक मेटल व्यवसायी का नोएडा के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहां से उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं स्थानीय आशीर्वाद कॉलोनी निवासी एक रिटायर एपीओ की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। वहीं इसी मार्ग पर स्थित आशीर्वाद कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय एक रिटायर एपीओ की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उनका अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। इन दोनों मामलों की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन दोनों के घरों पर पहुंच गई और परिजनों को क्वारंटीन सेंटर में दाखिल कराया।


चार हुए स्वस्थ, किया डिस्चार्ज
मुरसान के कोविड-1 अस्पातल के दो महिला व दो पुरुषों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। पिछले दिनों कोरोना संक्रमित होने के बाद इन चारों को डिस्चार्ज कर दिया। इसमें तीन लोग शहर के हैं। इनमें एक बर्तन व्यवसायी की पत्नी, एक रेडीमेड गारमेंट्स कारोबारी की पुुत्रवधू और हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव का किसान भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed