{"_id":"5bedb83ebdec22694a53d2a1","slug":"101542305854-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने नहीं उपलब्ध कराई पत्रावली, जांच अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने नहीं उपलब्ध कराई पत्रावली, जांच अटकी
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। बीएसए की लेटलतीफी के कारण फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने वाले शिक्षकों की जांच अटकी पड़ी है। कमिश्नर ने एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है, जिसमें डीआईओएस भी शामिल हैं।
सिकंदराराऊ के एक स्कूल में तैनात शिक्षक पर फर्जी दस्तावेजों से नौकरी प्राप्त करने का आरोप है। विभागीय सूत्रों की बात करें तो इस बात की पुष्टि पूर्व में हुई विभागीय जांच में भी हो चुकी है, लेकिन कुछ विभागीय लोगों के कारण मामला ठंडे बस्ते में पड़ गया।
अब कमिश्नर ने इस मामले की जांच एडीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी को करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें एसडीएम और डीआईओएस भी शामिल हैं। जांच का आदेश पिछले माह आया है, लेकिन अभी तक बीएसए द्वारा डीआईओएस को आरोपी शिक्षक की नियुक्ति पत्रावली उपलब्ध नहीं कराई है। इस कारण जांच की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
---
वर्जन-
एक शिक्षक के फर्जी प्रमाण पत्रों की जांच करने का आदेश तो प्राप्त हुआ है, लेकिन अभी तक बीएसए दफ्तर से शिक्षक की नियुक्ति से संबंधित पत्रावली प्राप्त नहीं हुई है। पत्रावली मिलने के बाद भी जांच प्रक्रिया शुरू होगी।
-सुनील कुमार, डीआईओएस।