फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   गंदगी और मरीजों की शिकायत पर नाराज हुए एडी, व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश

गंदगी और मरीजों की शिकायत पर नाराज हुए एडी, व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश

Mon, 09 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
गंदगी और मरीजों की शिकायत पर नाराज हुए एडी, व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


हाथरस। अलीगढ़ मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एसएल सारस्वत ने सोमवार को जिला पुरुष अस्पताल और जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अचानक एडी के पहुंचने से अस्पताल में मौजूद कर्मियों में हड़कंप मच गया। डॉक्टरों के आवास में गंदगी देखकर उनका मूड बिगड़ गया। कई तरह की कमियां और कम स्टाफ मिलने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई।

एडी ने अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए मरीजों के वार्ड से लेकर मनकक्ष, एनसीडी यूनिट, अल्ट्रासाउंड कक्ष, पोषण पुनर्वास केंद्र, एक्सरे कक्ष के हालातों को भी देखा। यहां मौजूद टेक्नीशियन, चिकित्सक और कर्मचारियों से उपचार और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। ईसीजी कक्ष में पहुंचने पर जब वहां मौजूद एक संविदा कर्मी से ईसीजी से संबंधित जानकारी ली गई, तो उत्तर न दे पाने पर एडी खासे नाराज हुए। ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, इमरजेंसी की स्थिति का भी एडी ने जायजा लिया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद मिले कई मरीज और उनके तीमारदारों ने अस्पताल की लचर सेवाओं की शिकायत की और उपचार में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए। उन्होंने डॉक्टरों के आवासों के आसपास गंदगी को देखकर हालातों को सुधारने के निर्देश दिए। एक मरीज ने शिकायत की कि वह सुबह से भर्ती होने के लिए भटक रहा है, लेकिन उसे भर्ती नहीं किया जा रहा है। इस पर एडी ने मरीज को भर्ती करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बागला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आईवी सिंह, महिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. रूपेंद्र कुमार सहित अन्य कई कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed