{"_id":"63e3e65947c9a4421e03dec1","slug":"100-examination-centers-distributed-in-four-zones-and-22-sectors-hathras-news-c-2-1-40061-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: चार जोन व 22 सेक्टर में बांटे 100 परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: चार जोन व 22 सेक्टर में बांटे 100 परीक्षा केंद्र
Wed, 08 Feb 2023 11:43 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 08 Feb 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में नकलविहीन
यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग ने खाका खींच लिया है। परीक्षा के लिए बनाए गए 100 परीक्षा केंद्रों को चार जोन और 22 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और एक बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। वहीं, अति संवेदनशील व संवेदनशील केंद्रों की विशेष निगरानी की जाएगी।
16 फरवरी से यूपी बोर्ड वर्ष 2023 की परीक्षा की शुरुआत हो रही है। जिलेभर में बनाए गए 100 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 26,708 और इंटरमीडिएट के 24,346 विद्यार्थी परीक्षा में शामलि होंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर आंतरिक केंद्र व्यवस्थाक के साथ एक बाह्य केंद्र व्यवस्थापक भी नियुक्त किया गया है। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इनके अलावा 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा के दौरान केंद्रों पर दौड़ लगाएंगे।
विज्ञापन
तीन सचल दल भी बनाए गए हैं। डीआईओएस रीतू गोयल ने बताया कि 24 सेक्टर, चार जोनल मजिस्ट्रेट और तीन सचल दल परीक्षा के दौरान केंद्रों पर नजर रखेंगे। वहीं, प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर बाह्य केंद्र व्यवस्थापक के अलावा एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भी लगाए गए हैं। ताकि परीक्षा को नकल विहीन व सुचिता पूर्ण कराया जा सके।
विज्ञापन
अक्रूर इंटर कॉलेज से परीक्षा सामग्री का हो रहा वितरण
जिलेभर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के लिए अक्रूर इंटर कॉलेज से परीक्षा सामग्री का वितरण किया जा रहा है। जिसे लेकर बुधवार को भी सुबह से ही केंद्र संचालक व उनके प्रतिनिधि परीक्षा सामग्री लेने के लिए यहां पर पहुंचे। उत्तरपुस्तिका, प्रवेश पत्र आदि का वितरण यहां से हो रहा है।