फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   100 bighas of wheat crop submerged in water, villagers stage protest.

Hathras News: गेहूं की 100 बीघा फसल जलमग्न, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Thu, 18 Dec 2025 02:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
100 bighas of wheat crop submerged in water, villagers stage protest.
गांव लभेड़ा से गुजर रही माइनर की पुलिया दो साल से टूटी है। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण माइनर का पानी किसानों की फसलों में घुस गया, जिससे करीब 100 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। इससे गुस्साए किसानों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



गांव निवासी नेपाल, बृजेश, मानपाल, अजंट सिंह, रजनीश, जानकार सिंह, विजय सिंह, संतोष, संजू, प्रवेश, इलेश, अखिलेश, रिंकू, शाहिद सहित अन्य किसानों की करीब 100 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई है। बुधवार सुबह 11 बजे आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जल्द से जल्द पुलिया निर्माण की मांग की। ग्रामीण गुड्डू यादव ने बताया कि पुलिया दो साल से टूटी है।
विज्ञापन




इस पुलिया के टूटने से आवागमन भी बाधित है। यह रास्ता जनपद कासगंज की सीमा से जुड़ता है। राहगीरों को माइनर से गुजरना पड़ता है। कई बार बाइक सवार गिरकर जख्मी हो चुके हैं। वर्तमान में चल रही स्नातक की परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




किसानों का कहना है कि पुलिया टूटी होने के कारण खेतों तक पहुंचने के लिए करीब पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीण नेपाल ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को फोन के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।




बुधवार सुबह करीब 10 बजे नहर विभाग के कर्मचारी जेसीबी लेकर पहुंचे और पुलिया पर टूटा हुआ हिस्सा ठीक करना शुरू किया, लेकिन ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिया को नए सिरे से बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed