{"_id":"6aa7d07e3abc5406c506febb","slug":"10-year-old-girl-dies-after-falling-to-the-ground-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: घर में खेलते-खेलते जमीन पर गिरी 10 वर्षीय बच्ची, मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: घर में खेलते-खेलते जमीन पर गिरी 10 वर्षीय बच्ची, मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इन्कार
Mon, 14 Sep 2026 04:18 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 14 Sep 2026 04:18 PM IST
सार
महक घर में खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर गई और बेहोश हो गई। यह देखकर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच की, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
बच्ची की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित गढ़ी जैनी गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 10 वर्षीय बच्ची महक की मौत हो गई। बच्ची घर में खेलते समय अचानक जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मनमोहन ने बताया कि उनकी 10 वर्षीय बेटी महक रविवार सुबह करीब 11 बजे घर में खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर गई और बेहोश हो गई। यह देखकर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच की, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। अस्पताल प्रशासन की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद वे बिना पोस्टमार्टम कराए बच्ची के शव को घर ले गए।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार बच्ची पहले से किसी बीमारी से पीड़ित नहीं थी। अचानक गिरने और अचेत होने के बाद उसकी मौत हुई। सीएमएस सूर्य प्रकाश ने बताया कि मौत का कारण हार्ट अटैक, ब्रेन हैमरेज या कोई अन्य आंतरिक कारण हो सकता है। पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन