फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   1.65 lakh cheats in the name of getting loan in Prime Minister's Employment Scheme

प्रधानमंत्री रोजगार योजना में लोन दिलाने के नाम पर 1.65 लाख की ठगी

Wed, 24 Jul 2019 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
1.65 lakh cheats in the name of getting loan in Prime Minister's Employment Scheme
प्रधानमंत्री रोजगार योजना में लोन दिलाने के नाम पर 1.65 लाख की ठगी
विज्ञापन

बिसावर के कई लोगों से की गई ठगी, सात सात हजार रूपये प्रति व्यक्ति लिया गया लाभ दिलाने का खर्चा
कोतवाली में दी गई तहरीर, फिरोजाबाद जिले के एक व्यक्ति पर लगाया रुपये हड़पने का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। प्रधानमंत्री रोजगार योजना के नाम पर लोन दिलवाने का लालच देकर बिसावर के कई लोगों से हजारों रुपये ठग लिए गए। ठगी करने वाला व्यक्ति रुपयों को लेकर चंपत हो गया। इस मामले में बुधवार को कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नई बस्ती बिसावर निवासी बंटू पुत्र रामबाबू ने कोतवाली में दी गई तहरीर में शिकायत की कि पांच जून को थाना बसई फिरोजाबाद का एक व्यक्ति आया और बोला कि वह प्रधानमंत्री रोजगार योजना के अंतर्गत लोन दिलवा देगा। वह इसी योजना के तहत काम करता है। आपको अपने आधार कार्ड, पेन कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक की छाया प्रति देनी है। फाइल बनाकर में ऊपर भेज दूंगा, जिसके बाद खाते में छह लाख 10 हजार रुपये आ जाएंगे, लेकिन इस काम के लिए खर्चा के लिए सात हजार रुपये देने होंगे। 10 जून को उक्त व्यक्ति को पूरे कागजात व सात हजार रुपये दे दिए गए।
विज्ञापन

इस व्यक्ति पर विश्वास कर के गांव के अन्य लोग विपिन कुमार, रामकुमार, लक्ष्मण सिंह, बबलू, करूआ, कन्हैयालाल, महेशचंद्र, बंटू, विष्णु, ममता देवी, रेखा देवी, सोनी, पूरन, मीरा देवी, सावित्री, देवेंद्र कुमार, नीरज कुमार, संजय कुमार, रज्जो सिंह, गेंदालाल, निवासीगण बिसावर ने भी सात सात हजार रुपये व कागजात उक्त व्यक्ति को दे दिए। उक्त व्यक्ति ने एक माह में लोन कराने का वादा किया, लेकिन आज तक लोन नहीं दिलाया है। जब वह सभी लोगों को लेकर उक्त व्यक्ति के घर गया तो वह घर से गायब है। उक्त व्यक्ति ने लोन के नाम पर करीब एक लाख 65 हजार रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed