{"_id":"5d851b688ebc3e012f280903","slug":"1-20-lakh-card-holders-will-not-get-kerosene-hathras-news-ali2141143173","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.20 लाख कार्डधारकों को नहीं मिलेगा केरोसिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.20 लाख कार्डधारकों को नहीं मिलेगा केरोसिन
विज्ञापन

बिजली और गैस कनेक्शन होने के कारण लगाई रोक
आपूर्ति विभाग ने राशन कार्डधारकों का कराया है सर्वे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले के 1.20 लाख राशन कार्डधारकों को इस माह से केरोसिन नहीं मिलेगा। इन कार्डधारकों को आपूर्ति विभाग ने गैस कनेक्शन और विद्युत कनेक्शन होने के कारण चिन्हित किया है। इन कार्डधारकों के नाम पोर्टल के माध्यम से पॉस मशीन के सॉफ्टवेयर में भी अपलोड कर दिए गए हैं, ताकि राशन डीलरों को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े।
शासन के निर्देश पर जिले में ऐसे कार्डधारकों का सर्वे कराया गया है, जिनके यहां बिजली और गैस कनेक्शन उपलब्ध हैं। विद्युत और गैस कनेक्शन वाले कार्डधारकों का डाटा एकत्रित किया गया और डाटा को पोर्टल के माध्यम से फिल्टर किया गया। इस दौरान 1.20 लाख कार्डधारक चिन्हित किए गए, जिनके यहां गैस और विद्युत कनेक्शन पाए गए। इन कार्डधारकों को इस माह से केरोसिन नहीं दिया जाएगा।
इन कार्डधारकों का डाटा पोर्टल के माध्यम से पॉस मशीन में फीड कर दिया गया है। इस आधार पर डीलर केरोसिन का उठान करेंगे। अभी सर्वे का कार्य जारी है। जिले में विभाग की ओर से 38 फीसदी कार्डधारकों को केरोसिन नहीं मिलेगा। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि पूर्ति निरीक्षकों के माध्यम से सर्वे का कार्य किया जा रहा है।