{"_id":"68cee695c880d799a503f083","slug":"zero-tolerance-policy-against-criminals-is-the-goal-spzero-tolerance-policy-against-criminals-is-the-goal-sp-hardoi-news-c-213-1-hra1006-137699-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति ही लक्ष्य : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति ही लक्ष्य : एसपी
विज्ञापन
फोटो-05- पत्रकारों को जानकारी देते नवागंतुक एसपी अशोक कुमार मीणा। संवाद
हरदोई। नवागंतुक एसपी अशोक कुमार मीणा ने शनिवार दोपहर पत्रकार वार्ता आयोजित की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति ही उनका लक्ष्य है।
एसपी ने कहा कि जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर हल करना है। सही व्यक्ति पर गलत कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं से संबंधित सभी अपराधों पर सभी एसएचओ को संवेदनशील रहने के निर्देश दिए। ऑपरेशन कंवेक्शन, साइबर क्राइम, ह्मूमन ट्रैफिकिंग, महिला अपराध आदि सभी मामलों में निर्धारित समय में कार्रवाई करने निर्देश दिए।
पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों समेत आरक्षी तक सभी को जनता से व्यवहार कुशल रखने को कहा गया है जिससे पुलिस पर लोगों का यकीन पहले से ज्यादा बढ़े। रात्रि गश्त को बढ़ाया जाएगा। कहा कि समाधान दिवस के साथ जनसुनवाई में भूमि विवादों के मामलों का समाधान निकाला जाएगा जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विवादों में कमी आएगी। इस दौरान एएसपी पूर्वी नृपेंद्र, एएसपी पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ सीटी अंकित मिश्रा आदि रहे।