फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth's body found hanging in the room

कमरे में लटकता मिला युवक का शव

Thu, 28 Feb 2019 10:07 PM IST
gaurav gaurav हरदोई
हरदोई Published by: gaurav gaurav Updated Thu, 28 Feb 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में बाइक मिस्त्री का शव बंद कमरे में गमछे से लटकता मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकलवाया। शहर कोतवाल ने बताया घटना के पीछे घरेलू विवाद है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलू थोक निवासी उपदेश अवस्थी (25) पुत्र सतीश अवस्थी बावन चुंगी पर संचालित एक बाइक शो रूम के वर्कशाप में काम करता था।


उसके परिवार में उसकी पत्नी नीलम और एक पुत्र अनुभव है। गुरुवार की सुबह उसका शव घर में कमरे के अंदर गमछे से लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि शाम को वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया था। सुबह कमरा न खुलने पर उसने खिड़की से देखा तो शव लटकता मिला।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकवाया। घटना के कारण के विषय में परिजन बताने से कतराते रहे। शहर कोतवाली शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर दी जाती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed