फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth returning after Ganpati immersion died in an accident

गणपति विसर्जन के बाद लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Sat, 10 Sep 2022 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Youth returning after Ganpati immersion died in an accident
कोतवाली क्षेत्र के गांव बिरनेर निवासी युवक की गांव नंदपुर के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। साथ मौजूद उसकी मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

गांव बिरनेर से शुक्रवार को कुछ लोग गणपति की मूर्ति का विसर्जन करने नरौरा गंगा घाट गए थे। गांव के ही रवेंद्र कुमार पुत्र राजवीर सिंह भी बाइक पर अपनी मां कुंती देवी के साथ मूर्ति विसर्जन में शामिल होने और गंगा स्नान करने के लिए गए थे। वहां से दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में नरौरा थाना क्षेत्र के गांव नंदपुर के निकट अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। इससे मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल ही अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने रवेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed