फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth pours diesel on himself outside SP office

Hardoi News: एसपी कार्यालय के बाहर युवक ने खुद पर डाला डीजल

Wed, 24 Apr 2024 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Youth pours diesel on himself outside SP office
हरदोई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर मंगलवार सुबह एक शख्स ने खुद पर डीजल डाल लिया। इससे वहां मौजूद पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

आनन-फानन पुलिस कर्मियों ने युवक को पकड़ लिया। युवक का आरोप है कि उसके शिकायती पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही, जबकि पुलिस का दावा है कि विधि सम्मत कार्रवाई हो चुकी है। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी बिंदुओं पर जांच करने के आदेश दिए हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के आजादनगर निवासी हिमांशु पाल मंगलवार रात को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर पहुंचा और खुद पर डीजल डाल लिया। इसके आगे वह कुछ कर पाता तब तक वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने दौड़कर पकड़ लिया। हिमांशु का आरोप है कि मोहल्ले के ही तीन युवकों ने उसके घर में घुसकर गाली गलौज की थी और तोड़फोड़ कर अलमारी से रुपये उठा लिए थे।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना का पता चलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र मौके पर पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी करने के बाद बताया कि हिमांशु ने जो आरोप लगाए थे उसकी जांच शहर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक प्रमोद पाल ने की थी। जांच में हिमांशु के आरोप गलत पाए गए थे, लेकिन फिर भी एक आरोपी पर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई थी। इस सबके बावजूद पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed