{"_id":"69c6d2c4ca648121f20f6545","slug":"youth-killed-two-seriously-injured-in-bike-collision-hardoi-news-c-213-1-hra1001-147078-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सात ब्लॉकों की 13 ग्राम पंचायतों को कूड़ा उठाने के लिए वाहन मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सात ब्लॉकों की 13 ग्राम पंचायतों को कूड़ा उठाने के लिए वाहन मिले
विज्ञापन
फोटो 20: वाहनों को रवाना करते एसबीडी डीसी ज्योतिष दिवाकर व एचसीएल फाउंडेशन के डीजीएम योगेश कुमार। स्रोत : विभाग
हरदोई। गांवों को साफ-सुथरा बनाए जाने के साथ ही कूड़ा उठान के लिए अब ई-गार्बेज लोडर और ई-ड्रेन कार्ट वाहन उपलब्ध हो गए। एचसीएल फाउंडेशन की तरफ से विकास खंड सांडी, सुरसा, भरावन, कोथावां, संडीला, बेहंदर और कछौना की 13 ग्राम पंचायतों को स्वच्छता प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए वाहन दिए गए।
वाहनों को शुक्रवार को एसबीएम डीसी ज्योतिष दिवाकर और एचसीएल फाउंडेशन के डीजीएम योगेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहनों को संबंधित ग्राम पंचायतों को सौंपा। बताया कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन और नाली सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाना है। इससे स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाने के प्रयास किए जाएंगे। एचसीएल फाउंडेशन से अंकुर सदाना, सत्यम सिंह, अनुराग पटेल, प्रवेश कुमार, दीपमाला सिंह, सूचित दत्त और विवेक तिवारी आदि मौजूद रहे।