{"_id":"666745d32897fb51660cd59a","slug":"youth-injured-by-beating-dies-in-lucknow-family-members-create-jam-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-115600-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पिटाई से घायल युवक की लखनऊ में मौत, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पिटाई से घायल युवक की लखनऊ में मौत, परिजनों ने लगाया जाम
विज्ञापन
हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र के आलमखेड़ा गांव में बीती तीन जून को पिटाई में घायल युवक की उपचार के दौरान लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में मौत हो गई। घटना का पता चलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर आ रहे परिजनों ने आरोपियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर अतरौली माल मार्ग पर नेवादा चौराहा के पास जाम लगा दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
आलमखेड़ा निवासी शिव कुमार (42) खेती और मजदूरी करता था। बीती तीन जून को वह अपने मकान की स्लेप डलवा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही रिंकूु, प्रदीप, पुष्पेंद्र, गयाप्रसाद और दीपू ने निर्माण कार्य को लेकर आपत्ति जताते हुए हमला बोल दिया। घटना में लाठी डंडों और धारदार हथियारों की चोट से शिव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद शिव कुमार को सीएचसी भरावन उपचार के लिए ले जाया गया। यहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में सोमवार की सुबह शिव कुमार की मौत हो गई। लखनऊ में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के परिवार में पत्नी शिव प्यारी और दो पुत्रियां व एक पुत्र है। शव लेकर लखनऊ से आए परिजनों ने रास्ते में जाम लगा दिया। इसकी जानकारी पर अतरौली के प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खुल गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मारपीट का मामला पहले से ही दर्ज था। हत्या की धाराएं बढ़ाई गई हैं।