फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   youth

शिक्षितों के राजनीति में आने से जड़ से खत्म होगा भ्रष्टाचार : नितिन

Fri, 24 Dec 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
youth
फोटो-13-जीडीसी में छात्र संवाद कार्यक्रम में बोलते विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल व अन्य। संवा? - फोटो : HARDOI
हरदोई। राजनीति में जब शिक्षित लोग आएंगे तो बचा खुचा भ्रष्टाचार भी समाप्त हो जाएगा। देश और सशक्त होगा। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हाल में आयोजित राष्ट्र के विकास में युवाओं की भूमिका विषय पर आयोजित युवा विमर्श कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने यह बातें कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में पहले पढ़ाई पूरी करें, उसके बाद राजनीति में अगर चाहें तो जरूर आएं। युवा विमर्श में आदर्श सेन, शिवानी, आलोक कुमार, पूर्ती सिंह, कीर्ति सृजन अवस्थी, रेनू दीक्षित आदि ने प्रश्न पूछे। जिसके विधानसभा उपाध्यक्ष ने जवाब दिए और अभियांत्रिकी एवं प्रबंध संस्थान खोलने में आने वाली बाधाओं पर चर्चा की व उसके समाधान प्रस्तुत किए। उन्होंने एमएड पाठ्यक्रम की अनुपब्धता को गंभीरता से लिया और इस विषय पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

राजकीय कृषि महाविद्यालय में आगामी सत्र के आरंभ में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना पर बोलते हुए उपाध्यक्ष ने कहा कि यह दोनों संस्थान जिले के विकास में योगदान कर रहे हैं जो कमियां रह गईं हैं उनको दूर कराया जाएगा। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. नेत्रपाल सिंह, डॉ. निखलेश शरण, डॉ. जयभगवान सिंह, टिकूं त्रिवेदी, प्रियम मिश्रा आदि मौजूद रहे।

फोटो-14-जीडीसी में छात्र संवाद कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं। संवाद

फोटो-14-जीडीसी में छात्र संवाद कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed