{"_id":"6b047d3b1c03a525f4082e54","slug":"arsh-anand-and-vatika-rajvanshi-from-new-heights-stood-first-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-160641-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: न्यू हाईट्स के आर्ष आनंद और वतिका राजवंशी रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: न्यू हाईट्स के आर्ष आनंद और वतिका राजवंशी रहीं अव्वल
विज्ञापन
फोटो-15-विजेता प्रतिभागयों के साथ भारत विकास परिषद के पदाधिकारी। स्रोत आयेाजक
- भारत को जानो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
- भारत विकास परिषद के बैनर तले प्रांत स्तर की थी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। भारत विकास परिषद के बैनर तले प्रांत स्तर की भारत जानो प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को जेके पब्लिक स्कूल में किया गया। नैमिष प्रांत की 11 शाखाओं के प्रतियोगियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
भारत विकास परिषद की हरदोई इकाई के अध्यक्ष राजीव मोहन अवस्थी ने बताया कि भारत जानो प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर की प्रश्नोत्तरी और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में भारत के इतिहास, संस्कृति, विरासत और वर्तमान उपलब्धियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कनिष्ट वर्ग में हरदोई शाखा की न्यू हाइट्स स्कूल के आर्ष आनंद मणि और वतिका राजवंशी को पहला स्थान मिला। दूसरा स्थान लखीमपुर के आरएम ज्ञानदायिनी इंटर कॉलेज के रिषभ शर्मा और अतुल कुमार को मिला। ओएल के नेशनल पब्लिक स्कूल के अश्वनी कुमार सिंह और शौर्य प्रताप सिंह को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
वरिष्ठ वर्ग में लखीमपुर के आरएम ज्ञानदायिनी इंटर कॉलेज के प्रखर वर्मा और हर्षित वर्मा को पहला, हरदोई के न्यू हाईट्स स्कूल की अंशी सिंह और अनन्या कुशवाहा को दूसरा और ओम सांई विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लीला कुआं की प्रतिभा और प्रभात वर्मा को तीसरा स्थान दिया गया। कार्यक्रम में डॉ. सुरेश अग्निहोत्री, बालकृष्ण जिंदल, अशोक सिंह आजाद, गौरव भदौरिया, उदय अग्रवाल, दिनेश अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे। संचालन श्रवण मिश्र राही ने किया।