{"_id":"6b047e59970bb1e4a909c7a4","slug":"stigma-of-hardoi-news-c-12-1-drn1084-1721171-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 24 साल बाद धुला गैंगस्टर होने का कलंक, न गिरोह साबित हुआ न आतंक, बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 24 साल बाद धुला गैंगस्टर होने का कलंक, न गिरोह साबित हुआ न आतंक, बरी
विज्ञापन
- अज्ञात के खिलाफ दर्ज तार चोरी के दो मामलों को आधार बनाकर लगाया था गैंगस्टर
- मझिला थाना क्षेत्र के रामपुर कोड़ा निवासी राधे का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गैंग्स्टर, यह शब्द पढ़ने और सुनने के बाद जेहन में किसी खूंखार व्यक्ति की तस्वीर उभरती है। लगभग 24 साल से गैंगस्टर होने का दंश झेल रहे शख्स को न्यायालय ने बरी कर दिया है। बिजली तार चोरी के दो मामलों को आधार बनाकर इस व्यक्ति पर गैंगस्टर लगा दिया गया था। जिन मामलों को आधार बनाया था, वह अज्ञात के खिलाफ दर्ज थे। सुनवाई के दौरान अभियोजन न तो संगठित गिरोह साबित कर सका और न ही आरोपी का आतंक। विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट फर्रूख इनाम सिद्दीकी ने आरोपी को दोष मुक्त कर दिया है।
मझिला थाना क्षेत्र के रामपुर कोड़ा निवासी राधे के खिलाफ वर्ष 2002 में गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पिहानी के तत्कालीन थानाध्यक्ष श्यामलाल कश्यप ने वर्ष 2000 और 2001 में दर्ज हुए बिजली चोरी के दो मामलों को आधार बनाकर राधे और शिवेंद्र उर्फ शिब्बू का गैंगचार्ट तैयार किया था। 13 जनवरी 2002 को दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। सुनवाई के दौरान पता चला कि गैंगचार्ट में शामिल दोनों तार चोरी के मुकदमे अज्ञात के खिलाफ दर्ज थे। अवर अभियंता अजय कुमार दीक्षित ने जिरह में स्वीकार किया कि नवंबर 2000 से जून 2001 के बीच अलग-अलग तारीखों पर हुई तार चोरी की घटनाओं की रिपोर्ट उसी दिन दर्ज नहीं कराई गई। अदालत ने देरी का संतोषजनक कारण न मिलने और अलग-अलग घटनाओं को एक साथ जोड़ने पर सवाल उठाए।
बताया कि बरामद तार और गलाई गई सिल्ली की शिनाख्त के लिए वह पावर हाउस गया था, लेकिन तारीख याद नहीं थी। अदालत ने कहा कि बरामद माल की पहचान घटनास्थल या संबंधित थाने पर होनी चाहिए थी। पावर हाउस में शिनाख्त कराने का औचित्य स्पष्ट नहीं हुआ। उच्चाधिकारियों को लिखित सूचना देने का दावा भी किया गया, लेकिन उसकी प्रति पत्रावली पर नहीं मिली। साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद न्यायालय ने कहा कि आपराधिक मुकदमे में आरोप साबित करने का भार अभियोजन पर होता है। यह कहते हुए आरोपी राधे को बरी कर दिया। दूसरे आरोपी को वर्ष 2015 में ही बरी कर दिया गया था।
विज्ञापन
इनसेट
अपराध से कमाई भी साबित न हो सकी
अभियोजन यह भी साबित नहीं कर सका कि राधे ने अपराध के जरिये कोई भौतिक या आर्थिक लाभ अर्जित किया था। अपराध से बनाई गई संपत्ति पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 के तहत कार्रवाई का भी कोई रिकॉर्ड नहीं था। क्षेत्र में उसके आतंक से भय का माहौल बनने या लोक व्यवस्था प्रभावित होने का प्रमाण भी नहीं मिला। पुलिस ने अपनी कहानी में तार चोरी के अलावा हत्या और मशीन उठा ले जाने जैसी घटनाओं का भी जिक्र किया था, लेकिन कथित हत्या का उल्लेख न गैंगचार्ट में था और न ही अन्य अभिलेखों में।