{"_id":"6a5fb1e45b0aeb7fbb06fce6","slug":"youth-from-pratapgarh-dies-after-falling-from-padmavat-express-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-153511-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पद्मावत एक्सप्रेस से गिरकर प्रतापगढ़ के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पद्मावत एक्सप्रेस से गिरकर प्रतापगढ़ के युवक की मौत
विज्ञापन
संडीला। लखनऊ-दिल्ली रेलमार्ग पर पद्मावत एक्सप्रेस से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार सुबह गेट मैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी संडीला पहुंचाया। यहां उसकी मौत हो गई। पास मिले मोबाइल से सिम निकालकर दूसरे मोबाइल में डालकर परिजन को सूचना दी गई।
प्रतापगढ़ जनपद के अंतू थाना क्षेत्र के महुआए निवासी विजय कुमार (32) दिल्ली में मजदूरी करते थे। रविवार को वह पद्मावत एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे। रहीमाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास वह अचानक ट्रेन से गिर गए। गंभीर रूप से घायल होकर वह रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े रहे। सोमवार सुबह गेट मैन ने वहां पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। यहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। घायल के पास टूटा मोबाइल मिला था।
इस फोन से सिम निकालकर दूसरे में डालकर पुलिस ने परिजन को सूचना दी। पिता मेवालाल मोर्चरी पहुंचे और इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिवार में पत्नी सुनीता, दो पुत्र औ दो पुत्रियां हैं। काेतवाल वीरेंद्र पंकज ने बताया कि परिजन ने घटना को लेकर अभी कोई आरोप नहीं लगाए हैं। शव देखकर ट्रेन से गिरकर मौत होना लग रहा है।