{"_id":"647ce25303b88f71140e7d44","slug":"youth-dies-in-guard-room-of-mobile-tower-hardoi-news-c-12-1-268994-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मोबाइल टॉवर के गार्ड रूम में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मोबाइल टॉवर के गार्ड रूम में युवक की मौत
Mon, 05 Jun 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
कछौना (हरदोई)। मोबाइल टॉवर के गार्ड रूप में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
कछौना कोतवाली के बेरुआ निवासी राधेश्याम चौरसिया की गांव के बाहर जमीन पर मोबाइल का टॉवर लगा हुआ है। वहीं पर कुछ दुकानें भी हैं। दुकान और टॉवर की रखवाली राधेश्याम का पुत्र आलोक (23) करता है। राधेश्याम के मुताबिक शनिवार की रात वह सोने के लिए गया था। सुबह उसका शव मोबाइल टॉवर के गार्ड रूम में फंदे से लटका मिला।उसके सिर में चोटों के निशान है। हत्या कर उसका शव लटकाया गया है। सीओ विकास जायसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ भी कहा जा सकता है। इधर जानकारी पर भीम आर्मी के मंडल महासचिव चंद्र प्रकाश वर्मा की टीम वहां पहुंची। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।