{"_id":"6a567387834b13bcb10151d6","slug":"youth-dies-after-falling-down-upon-parking-bike-by-the-roadside-hardoi-news-c-213-1-hra1004-153131-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सड़क किनारे बाइक खड़ी कर गिरे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सड़क किनारे बाइक खड़ी कर गिरे युवक की मौत
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी युवक की मंगलवार को अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर लौट रहे युवक ने महुआटोला के पास बाइक खड़ी की और फुटपाथ पर गिर कर बेहोश हो गया। राहगीर उसे उठाकर सीएचसी लेकर गए वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया।
नई बस्ती निवासी अखिलेश (35) खेती-किसानी करते थे। चाचा विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को अखिलेश किसी काम से बाजार गए थे। वापस आते हुए हरदोई मार्ग पर उन्होंने महुआटोला के पास अपनी बाइक खड़ी की और कुछ ही देर में गश खाकर गिर गए। पास खड़े लोगों ने होश में लाने का प्रयास किया लेकिन शरीर में कोई हरकत न होने पर एंबुलेंस की मदद से सीएचसी लेकर गए।
सीएचसी पर डॉ. जीशान ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। परिवार में उनकी असमय मौत से कोहराम मचा हुआ है। परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री है।